रामपुर : सड़क पार कर रहीं मासूम को कार ने मारी टक्कर, गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। सड़क पार कर दुकान से सामान लेने गई छह वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।आनन-फानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया बाद मासूम को निजी उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मासूम की नाना ने कोतवाली में तहरीर दी। तहसील क्षेत्र के कादरीगंज गांव के रहने …

रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। सड़क पार कर दुकान से सामान लेने गई छह वर्षीय मासूम को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।आनन-फानन परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया बाद मासूम को निजी उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मासूम की नाना ने कोतवाली में तहरीर दी।

तहसील क्षेत्र के कादरीगंज गांव के रहने सुभाष ने बताया रविवार देरशाम उसकी छह वर्षीय नाती आयुषी उसके घर से सड़क क्रॉस करके दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। सामान लेने के बाद वापिस लौटते समय नवाबगंज बिलासपुर मार्ग पर उसे एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया।

इससे उसकी मौकें पर चीख-पुकार मच गई।इस दौरान आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। मौका पाकर कार चालक कार समेत फरार हो गया। जब इसकी सूचना परिजनों को लगी तो,मौकें पर पहुंचें और एंबुलेंस के सहयोग से उसे नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

यहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया है। मासूम के नाना सुभाष ने बताया घटना के समय आरोपी कार चालक के फरार होते समय उसकी कार कार लोगों ने नंबर नोट कर लिया। साथ ही मासूम का एक दाया हाथ व दाया पैर फैक्चर हो गया है,साथ ही सिर में भी गुम चोटे आई है।उन्होंने आरोपी कार चालक को पकड़ने तथा कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- एमएस धोनी की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस…जानिए पूरा मामला

संबंधित समाचार