शाहजहांपुर: जेल से छूटते ही फिर बनाने लगे लूट की योजना, धरे गए
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेहटा मोड़ के सामने सड़क किनारे बने खाली पडे़ ढाबे के पास चोरी व लूट की योजना बनाते दो टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एक देशी रायफल, दो कारतूस और एक चाकू और प्लास्टिक की टार्च …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना मदनापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बेहटा मोड़ के सामने सड़क किनारे बने खाली पडे़ ढाबे के पास चोरी व लूट की योजना बनाते दो टॉप टेन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से एक देशी रायफल, दो कारतूस और एक चाकू और प्लास्टिक की टार्च बरामद हुई है।
पकड़े गए लोगों में मदनापुर के गांव चाहरपुर निवासी राजेश उर्फ झंडू बाल्मीकि, थाना तिलहर के गांव बंधीचक निवासी अवधेश जाटव शामिल हैं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह लोग चोरी व लूट करने के अभ्यस्त हैं अभी हाल ही में वह लोग जेल से छूटे हैं, जिस कारण रुपयों की जरूरत है इसलिए चोरी व लूट करने की योजना बना रहे थे, तभी पकड़े गए।
एसपी एस आनंद ने बताया कि झंडू के खिलाफ मदनापुर, कांट, परौर, पुवायां, खुटार, बरेली के बारादरी थाने में गैंगेस्टर सहित विभिन्न धाराओं में 25 अपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अवधेश के खिलाफ भी मदनापुर, तिलहर में विभिन्न धाराओं में आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: कर्जा उतारने को मांगी थी रंगदारी, पकड़ में आए पूर्व जि.पं.अध्यक्ष को धमकी देने वाले ने कबूला जुर्म
