मुरादाबाद : ‘नाव में बैठते समय छेड़खानी करते हैं शोहदे’, ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह मजदूरी के लिए महानगर आते हैं। शाम को लौटने के लिए नाव पर सवार होते हैं …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वह मजदूरी के लिए महानगर आते हैं। शाम को लौटने के लिए नाव पर सवार होते हैं तो इस दौरान नदी किनारे बैठे शरारती तत्व उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हैं। आरोपी गांव की महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी भी करते हैं।

भोजपुर थाना क्षेत्र ग्राम मझरा त्रिलोकपुर निवासी अंकुर सिंह अपने गांव के दर्जनों लोगों के साथ सोमवार को डीएम व एसएसपी कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां प्रदर्शन कर दोनों अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। अंकुर ने बताया कि वह खरीदारी करने के लिए महानगर आया था। शाम को वह रामगंगा नदी पार करने के लिए नाव में सवार होकर अपने घर लौट रहा था। इस दौरान नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी दो युवकों ने अंकुर को रोक लिया और नदी पार कराने के लिए पैसे मांगने लगे।

पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने अपने साथियों को बुलाकर उसे जमकर पीटा। आरोप है मारपीट करने वालों ने धारदार हथियार से वार किया और जान से मारने धमकी दी। आरोपियों ने उसके साथ लूटपाट का प्रयास भी किया। सागर सिंह ने बताया कि बंगला गांव के पीछे एक मंदिर के पास रामगंगा को पार कराने के लिए नाव मिलती है। उन्होंने बताया कि गांव जाने के लिए एकमात्र यही रास्ता है। इसलिए ग्रामीण मजदूरी और अन्य कार्यों के लिए नाव द्वारा रामगंगा नदी पार करके महानगर आते-जाते हैं। नाविक 10-20 लोगों को नाव के पास बैठा लेते हैं। गंगा किनारे बैठकर उनके साथ शराब पीते हैं। नाव में सवार महिलाओं और युवतियों से यह लोग छेड़खानी करते हुए तंज कसते हैं। विरोध करने पर शरारती तत्व मारपीट करने लगते हैं। ग्रामीणों ने शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा में सड़क पर दौड़े अफसर, जलाभिषेक के बाद ली राहत की सांस

संबंधित समाचार