दिल्ली से खास नाता रखने वाले पहुंचे वर्ल्ड बैंक, चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले दूसरे भारतीय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने इंदरमीत गिल को अपने चीफ इकोनॉमिस्ट व डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त किया है। गिल की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी और वह कौशिक बसु के बाद वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे। गौरतलब है कि बसु 2012 से 2016 …

नई दिल्ली। वर्ल्ड बैंक ने इंदरमीत गिल को अपने चीफ इकोनॉमिस्ट व डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर नियुक्त किया है। गिल की नियुक्ति 1 सितंबर से प्रभावी होगी और वह कौशिक बसु के बाद वर्ल्ड बैंक के चीफ इकोनॉमिस्ट बनने वाले दूसरे भारतीय होंगे। गौरतलब है कि बसु 2012 से 2016 तक इस पद पर रहे थे।

भारत के अर्थशास्त्री इंदरमीत गिल (Indermit Gill) को वर्ल्ड बैंक (World Bank) का चीफ इकनॉमिस्ट बनाया गया है। उनकी नियुक्ति एक सितंबर 2022 से प्रभावी होगी। गिल इस पद पर नियुक्त होने वाले दूसरे भारतीय हैं। इससे पहले कौशिक बासु (Kaushik Basu) 2012 से 2016 तक इस पद पर रहे थे। गिल अभी वर्ल्ड बैंक में इक्विटेबल ग्रोथ, फाइनेंस और इंस्टीट्यूशंस के वाइस-प्रेजिडेंट हैं। 2016 से 2021 के बीच वह Duke University में प्रोफेसर ऑफ पब्लिक पॉलिसी और Brookings Institution में ग्लोबल इकॉनमी एंड डेवलपमेंट प्रोग्राम में नॉन-रेजिडेंट सीनियर फेलो रहे।

गिल को चीफ इकनॉमिस्ट के साथ-साथ डेवलपमेंट इकनॉमिक्स का सीनियर वाइस-प्रेजिडेंट बनाया गया है। वर्ल्ड बैंक के प्रेजिडेंट डेविड मलपास ने एक बयान में कहा कि इंदरमीत गिल तो ग्रोथ, गरीबी, इंस्टीट्यूशंस, कनफ्लिक्ट और क्लाइमेट चेंज जैसे मुद्दों पर सरकारों के साथ काम करने का व्यापक अनुभव है। उनके अनुभवों का लाभ बैंक को मिलेगा। वह Carmen Reinhart की जगह लेंगे। गिल ने कहा कि Reinhart बड़ी लकीर खींचकर गए हैं और उनके लिए इस पर चलना सम्मान की बात है।

गिल अमेरिका के Georgetown University और University of Chicago में पढ़ा चुके हैं। वह नोबल पुरस्कार विजेता Gary Becker और Robert E Lucas Jr के शिष्य रह चुके हैं। उन्होंने University of Chicago से पीएचडी की थी। उससे पहले उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से एमए और सेंट स्टीफंस कॉलेज से बीए किया। भारत के रघुराम राजन (Raghuram Rajan) और गीता गोपीनाथ (Gita Gopinath) वर्ल्ड बैंक की सहयोगी संस्था इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में चीफ इकनॉमिस्ट रह चुके हैं।

 

ये भी पढ़ें : Akasa Air की उड़ान 7 अगस्त से, टिकट की बिक्री शुरू

संबंधित समाचार