जापान में मृत्युदंड बरकरार, सात लोगों की हत्या के आरोप में दोषी को 14 साल बाद फांसी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टोक्यो। जापान में टोक्यो के एक जिले में 2008 में भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने और चाकू से हमला कर सात लोगों की हत्या करने के दोषी व्यक्ति को मंगलवार को फांसी दी गई। न्याय मंत्री योशीहिसा फुरुकावा ने संवाददाताओं से कहा कि तोमोहिरो कातो को मंगलवार को टोक्यो जेल में फांसी दी गई। जापान ने …

टोक्यो। जापान में टोक्यो के एक जिले में 2008 में भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने और चाकू से हमला कर सात लोगों की हत्या करने के दोषी व्यक्ति को मंगलवार को फांसी दी गई। न्याय मंत्री योशीहिसा फुरुकावा ने संवाददाताओं से कहा कि तोमोहिरो कातो को मंगलवार को टोक्यो जेल में फांसी दी गई। जापान ने मृत्युदंड को बरकरार रखा है। फुरुकावा ने कहा कि जघन्य और हिंसक अपराध करने के दोषियों के लिए मृत्युदंड एक उचित प्रतिक्रिया है और इसे खत्म करना इस समय उचित नहीं है।

फुरुकावा ने कहा कि कातो ने सामूहिक हत्याओं को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की थी, ‘‘एक नृशंस कृत्य जिसके बेहद गंभीर परिणाम हुए और समाज पर एक बहुत अधिक असर पड़ा।’’ जून 2008 में हमले में कातो ने अपने ट्रक को अकिहाबारा इलेक्ट्रॉनिक्स शॉपिंग क्षेत्र में सड़क पर ले गया जिससे भीड़ उसकी चपेट में आ गई और तीन पैदल यात्रियों की मौत हो गई।

इसके बाद वह वाहन से उतरा और चार लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने 10 अन्य को घायल भी कर किया। फुरुकावा ने इस बात से इनकार किया कि कातो की फांसी इस महीने की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना से संबंधित है।

ये भी पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका में जल्द खत्म होगा बिजली संकट, राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने लिया ये फैसला

संबंधित समाचार