गाजियाबाद : सड़क दुघर्टना में चार कांवड़ियों की मौत से प्रशासन में हड़कम्प
गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में 4 कांवड़ियों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गई। पहली दुघर्टना मसूरी क्षेत्र में हुई। यहां हरिद्वार से लौट रहे 3 कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई गई। जबकि दूसरी दुघर्टना में कविनगर थानाक्षेत्र में घटित हुई। इस हादसे में भी डिवाइडर से टकराकर स्कूटी …
गाजियाबाद : दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर सड़क दुर्घटना में 4 कांवड़ियों की मौत से प्रशासन में हड़कंप मच गई। पहली दुघर्टना मसूरी क्षेत्र में हुई। यहां हरिद्वार से लौट रहे 3 कांवड़ियों की बाइक डिवाइडर से टकराई गई। जबकि दूसरी दुघर्टना में कविनगर थानाक्षेत्र में घटित हुई। इस हादसे में भी डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार कांवड़िए की मौत हो गई। इन दुघर्टनाओं के बाद पुलिस का कहना है कि अगर हेलमेट पहना होता तो शायद इन कावंड़ियों की जान बच जाती। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवाया है।
हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे कांवड़िए
बता दें कि सोमवार रात करीब ढ़ाई बजे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वेव सिटी गेट से 100 मीटर पहले एक बाइक पर सवार तीन कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से दिल्ली लौट रहे थे। उनकी तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई। बता दें कि किसीने भी हेलमेट नहीं पहना हुआ था। हादसे में गंभीर रूप से घायलों को पुलिस अस्पताल ले गई। मगर बीच रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतकों की शिनाख्त दिल्ली के त्रिलोकपुरी निवासी राहुल और प्रिंस के रूप में की गई। जबकि तीसरे कांवड़िए की पहचान नहीं हो पाई है। वहीं मंगलवार सुबह करीब छह बजे कविनगर थाना क्षेत्र में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़िए की स्कूटी डिवाइडर से जा टकराई। इस दुर्घटना में कावंडियों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी मौत हो हुई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त दिल्ली के बलजीत नगर निवासी अजीत पांडे के रुप में की। इस सम्बन्ध में कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है।
यह भी पढ़ें- अयोध्या: अधिक संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना, किया गया रूट डायवर्जन, बनाये गए पार्किंग स्थल
