बिजनौर : टिप्पणी का विरोध करने पर की थी महिला की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले जंगल गई महिला की हत्या आरोपी ने टिप्पणी करने का विरोध करने पर की थी। मंगलवार को पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कोर्ट में …

बिजनौर,अमृत विचार। थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच दिन पहले जंगल गई महिला की हत्या आरोपी ने टिप्पणी करने का विरोध करने पर की थी। मंगलवार को पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीण इंजन सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को शमला (54) पत्नी मान सिंह निवासी युसुफपुर हमीद उर्फ हमीदपुर थाना कोतवाली शहर जंगल में पशुओं का चारा लेने गई थी। 23 जुलाई को शमला का शव गन्ने के खेत में मिला था। मृतका के पुत्र की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर पर अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मृत्यु होना पाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी, नगर के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस द्वारा सोमवार देर शाम मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान आरोपी हेगेन्द्र प्रधान उर्फ पुहिया पुत्र रघुनाथ सिंह मंडावर रोड से आरटीओ ऑफिस की तरफ जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशादेही पर गालन नदी के किनारे झाडियों से शमला की चप्पल व दराती बरामद की गई।

पूछताछ में आरोपी हेमेन्द्र प्रधान ने बताया कि 22 जुलाई को वह अपने घर से जंगल के लिए जा रहा था। रास्ते में गांव के ही महेन्द्र के खेत के पास उसकी गांव की रहने वाली शमला दिखाई दी। जब शमला उसके बराबर से निकल रही थी तो उसने शमला के ऊपर हंसी मजाक में गलत टिप्पणी कर दी। उसकी इसी बात पर शमला उस पर आग-बबूला हो गई और गालियां देने लगी। गांव में बदनामी व गाली-गलौज के कारण आवेश में आकर उसने शमला के पीछे से उसके गले में हाथ डालकर उसे गन्ने के खेत में अंदर खींच लिया। शमला की गला दबाकर हत्या कर दी। गन्ने के खेत से बाहर पड़ी शमला की चप्पल व दरांती को पास में ही नदी के किनारे झाडियों में फेंक दिया तथा वहां से भाग गया।

टैंक में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत
नजीबाबाद थाना क्षेत्र में टैंक में गिरने से तीन साल के मासूम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को परिजनों ने बिना कार्रवाई के ही मासूम के शव को सुपुर्दे खाक कर दिया है। यह घटना तुलसी गढ़ी के निकट निजाम नगर की है। यहां नदीम का परिवार रहता है। उनका तीन वर्षीय बेटा हसन मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे लापता हो गया। कुछ देर बाद परिजन उसे तलाशने लगे, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। दोपहर 12 बजे घर के पास मकान के अंदर बने टैंक के पानी में उतराता दिखा तो परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान शव बाहर निकाला गया। मृतक मासूम को देखने के लिए भीड़ जुट गई। वहीं परिवार के कुछ लोगों का कहना है कि पानी से भरे टैंक में थर्माकोल पड़ा था। शायद उसे उठाने के लिए हसन खेलते हुए टैंक में गिर गया। जिसे उसने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें : बिजनौर : मजारों में तोड़फोड़ के आरोपियों से जांच एजेंसियों ने की मैराथन पूछताछ, भगवा कपड़े पहनकर दिया था घटना को अंजाम

संबंधित समाचार