शाहजहांपुर: अनुपस्थित पांच जिलास्तरीय अफसरों का रोका वेतन, स्पष्टीकरण तलब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति योजना के तहत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स एवं मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक की। बैठक में कई जनपद स्तरीय अधिकारियों का निरीक्षण स्थिति शून्य पाई पाए जाने पर नोटिस जारी …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति योजना के तहत जनपद स्तरीय टास्क फोर्स एवं मिशन प्रेरणा के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टास्क फोर्स की संयुक्त बैठक की। बैठक में कई जनपद स्तरीय अधिकारियों का निरीक्षण स्थिति शून्य पाई पाए जाने पर नोटिस जारी की। साथ ही गैर हाजिर डीडीओ पवन सिंह, पीडी डीआरडीए अवधेश राम, डीएसओ ओमहरी उपाध्याय, सीएमओ एसपी गौतम व डिप्टी सीएमओ का जवाब तलब करते हुए वेतन रोकने का आदेश दिया।

डीएम ने सख्त लहजे में कहा बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों का बिना सूचित दिए गैर हाजिर रहना घोर लापरवाही है। दो दिन पहले डीएम ने ददरौल स्थित संविलियन विद्यालय के निरीक्षण में सफाई व्यवस्था बदहाल पाए जाने पर बीईओ का वेतन रोकने का आदेश दिया था। बैठक में संबंधित बीईओ को फटकार लगाते हुए हिदायत दी कि विद्यालय में सफाई व्यवस्था दुरस्त रहनी चाहिए। बच्चों को दिए जाने वाले मिड डे मील तथा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर सभी अधिकारियों से कहा कि वह सक्रिय रहें।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: बैरक में कटा केक, महिलाओं ने मंगलगीत गाकर किया नृत्य

 

संबंधित समाचार