बरेली: मंकीपॉक्स को लेकर प्रशासन अलर्ट, बनाया गया वार्ड, विदेशों से लौटे 547 लोग भी ट्रेस
बरेली, अमृत विचार। मंकीपॉक्स को लेकर शासन गंभीर हो गया है। विदेशों में रोजाना मंकी पॉक्स के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसको देखते हुए सोमवार को शासन की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं मंडलीय चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों …
बरेली, अमृत विचार। मंकीपॉक्स को लेकर शासन गंभीर हो गया है। विदेशों में रोजाना मंकी पॉक्स के नए मामले सामने आ रहे हैं, जिसको देखते हुए सोमवार को शासन की ओर से अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। वहीं मंडलीय चिकित्सालयों में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है।
जिला सर्विलांस सेल प्रभारी डा. अनुराग गौतम ने बताया कि शासन की ओर से जारी आदेश के अनुपालन में मंकीपॉक्स को लेकर गहन निगरानी की जा रही है। सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। बीते एक सप्ताह से विदेशों से लौटे 547 लोगों को ट्रेस कर हिस्ट्री ली गई है। हालांकि किसी भी मरीज से कोई संपर्क नहीं हुआ है। लगातार ट्रेसिंग की जाएगी।
300 बेड अस्पताल में बनाया वार्ड
शासन की ओर से स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है कि मंडलीय चिकित्सालयों में मंकी पॉक्स को लेकर एक अलग वार्ड बनाया जाए, जिसके अनुपालन में मंगलवार को विभाग ने 300 बेड अस्पताल की दूसरी मंजिल पर 10 बेड का मंकी पॉक्स वार्ड बना दिया है।
यह भी पढ़ें- बरेली: डीपीआरओ ने गायब अभिलेखों का पंचायत सचिव से मांगा जवाब, धीमी कार्य गति होने पर लगाई फटकार
