लखनऊ : गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश, नाकाम होने पर पेट पर मारी लात….पढे़ं पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विभूंतिखंड क्षेत्र मानवता को शर्मसार करने के वाक्या उजागर हुआ है। इसके बाद पुलिस ने इस घटना को केस डायरी दर्ज किया है। बता दें कि शराब के नशे में धुत होकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने पांच माह की गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन नाकाम होने पर महिला की लात-घूसें से पिटाई …

लखनऊ। विभूंतिखंड क्षेत्र मानवता को शर्मसार करने के वाक्या उजागर हुआ है। इसके बाद पुलिस ने इस घटना को केस डायरी दर्ज किया है। बता दें कि शराब के नशे में धुत होकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने पांच माह की गर्भवती से दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन नाकाम होने पर महिला की लात-घूसें से पिटाई कर वह मौके से भाग निकला। इससे गर्भवती बेसुध हो गई। होश में आने पर उसने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने प्रॉपटी डीलर को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

बता दें कि महिला विभूंतिखंड क्षेत्र में एक किराए के मकान में रहती है। उसका पति मार्बल लगाने का काम करता है। आरोप है कि मूलरूप से हरदोई जनपद के तेजीपुर निवासी आदर्श सिंह बीते 25 जुलाई की शाम 05:00 बजे नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और अकेला पाकर गर्भवती से जोर जबरदस्ती करने लगा। गर्भवती के विरोध करने पर आदर्श ने उसकी पिटाई कर दी। यही नहीं आरोपी ने गर्भवती के पेट पर लात मार दी। जिससे वह बेसुध हो गई।

शोर शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए लेकिन तब तक प्रॅापर्टी डीलर वहां से भाग निकला। महिला की हालत खराब होने पर उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। होश में आने के बाद उसने प्रॉपटी डीलर के खिलाफ विभूतिखंड कोतवाली में शिकायत देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।

इस सम्बन्ध में विभूतिखंड कोतवाली के प्रभारी डॉ.आशीष डॉ. आशीष मिश्र ने बताया आदर्श प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, जबकि पीड़िता का पति मार्बल लगाने का काम करता है। आदर्श कई बार पीड़िता के पति को काम दिलाता था, इसके कारण वह आए दिन पीड़िता के घर आता-जाता था। पीड़िता के पति ने आदर्श से कुछ पैसे भी उधार लिये थे। कई दिनों से उसकी पीड़िता पर बुरी नजर थी। फिलहाल शिकायत के आधार पर प्रॉपटी डीलर की गिरफ्तारी की गई और उसे जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- मुरादाबाद : 65 साल के राशन डीलर ने किशोरी से किया दुष्कर्म, पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

संबंधित समाचार