Earthquake in Philippines : फिलीपींस में भूकंप के तेज झटके, कई इमारतों की दीवारों में आई दरारें
मनीला। उत्तरी फिलीपींस में बुधवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गई और भय के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप …
मनीला। उत्तरी फिलीपींस में बुधवार को 7.3 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। राजधानी मनीला में भूकंप के कारण इमारतों में दरारें आ गई और भय के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों ने बताया कि अभी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फिलीपींस के ज्वालामुखी और भूकंप विज्ञान संस्थान ने बताया कि भूकंप का केंद्र अब्रा प्रांत में किसी पर्वतीय इलाके में जमीन से 25 किलोमीटर की गहराई में स्थित था और भूकंप के बाद भी कई झटके महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के तीव्र झटकों के कारण इमारतों और मकानों की दीवारों में दरारें आ गईं। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.0 बतायी है, जबकि इसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे होने का दावा किया है। गौरतलब है कि फिलीपीन भूकंप के लिहाज से संवदेनशील क्षेत्र है। देश में 1990 में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 2,000 लोग मोर गए थे।
ये भी पढ़ें : Pakistan : परवेज इलाही बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने कर दिया इंकार तो राष्ट्रपति अल्वी ने दिलाई शपथ
