CBI की बड़ी कार्रवाई, रेलवे भर्ती घोटाले में 4 ठिकानों पर छापेमारी, लालू के OSD रहे भोला यादव को किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई. इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे …

पटना। केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लालू यादव के पूर्व ओएसडी भोला यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी रेलवे भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में हुई. इतना ही नहीं सीबीआई ने बिहार के पटना और दरभंगा में चार ठिकानों पर छापे भी मारे है।

भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे. लालू यादव उस वक्त केंद्रीय रेल मंत्री थे. उसी समय रेलवे में भर्ती घोटाला हुआ था। आरोप है कि भोला यादव ही घोटाले का कथित सरगना है।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में BJP नेता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, बाइक से आए थे हमलावर

 

संबंधित समाचार