रामपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही खेत में वकान के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घर के …
रामपुर/ स्वार, अमृत विचार। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही खेत में वकान के पेड़ से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक के पिता ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घर के इकलौते चिराग की मौत से परिवार में मातम छाया है।
कोतवाली के गांव मिलकताज खां के बालकराम का मंझरा निवासी खूब करन सैनी का 25 वर्षीय बेटा विशाल सैनी बिजली विभाग में मीटर से बिल निकालने का काम करता है। परिजनों के अनुसार विशाल मंगलवार की रात छत पर सोने चला गया ओर परिजन भी सो गए। बुधवार की सुबह मां हरवती बेटे को जगाने के लिए छत पर गई तो विशाल नहीं था। जिस पर मां ने सोचा कि बेटा गांव में चला गया होगा।
काफी देर तक घर न आने पर महिला ने भतीजे अंकित को ढूंढने के लिए भेजा। कुछ देर बाद उसे अपने ही खेत में वकान के पेड़ में गले में रस्सी के फंदे पर उसका शव झूलता दिखाई दिया। उसने पेड़ से विशाल का शव लटके होने की सूचना परिजनों को दी। जिस पर परिवार में चीख पुकार मच गई।
सभी ने खेत की तरफ दौड़ लगा दी शव को पेड़ से नीचे उतारा। सूचना पुलिस को दी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। मृतक के पिता ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मृतक के परिवार परिवार में कोहराम मचा है जिनका रोते बुरा हाल है।
घर का इकलौता था विशाल
मृतक विशाल पांच बहनों का इकलौता भाई है। जो भाई की मौत से सदमे से उभर नही पा रही है। जिनका रोते रोते बुरा हाल है भाई को पुकार रही है कि अब हम किस के हाथ की कलाई पर राखी बांधेंगे। घर का इकलौता होने के कारण परिजनों का लाडला था विशाल इकलौता चिराग होने के कारण मृतक के परिजनों में मातम छाया है। मृतक के परिजनों में रोबा पिटाई देख ग्रामीणों की आंखे भी नम हो गई।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: मोहर्रम को लेकर किया गया बैठक का आयोजन, समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन
