हरदोई: चोरी करते हुए मकान मालिक ने पकड़ा चोर, पुलिस को सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में एक घर में घुसकर चोरी करते समय पकड़े गए चोर को मकान मालिक द्वारा पुलिस के हवाले किया गया है। मोहल्ला चौक निवासी जगत किशन पुत्र देवी प्रसाद का मकान बंद पड़ा है। पीछे से चोर दीवार फांद कर छत पर आ गया। छत से जीने का …

हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौक में एक घर में घुसकर चोरी करते समय पकड़े गए चोर को मकान मालिक द्वारा पुलिस के हवाले किया गया है। मोहल्ला चौक निवासी जगत किशन पुत्र देवी प्रसाद का मकान बंद पड़ा है। पीछे से चोर दीवार फांद कर छत पर आ गया।

छत से जीने का ताला तोड़कर नीचे गया। नीचे उसने स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा परंतु चोर के हाथ कुछ नहीं लग सका। आसपास के लोग जाग गए। आवाज होने पर लोगों ने जगत किशन के परिजनों को सूचना दी।

सूचना पाकर जगत के परिजन आए और मकान का दरवाजा खोला तो ऊपर एक चोर दिखाई दिया। जिसे पकड़ लिया गया। 112 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को अपने साथ कोतवाली लाई।

पढ़ें-रुद्रपुर: छत के रास्ते घर में चोरी करने के प्रयास में दुष्कर्म के आरोपी को जान से धोना पड़ा हाथ

संबंधित समाचार