पीलीभीत: कार की टक्कर से महिला की मौत, पति-बेटा गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को …

पीलीभीत, अमृत विचार। टनकपुर हाईवे पर गौहनिया चौराहा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी जुटाई। उसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।

सिरसा सरदाह गांव के रहने वाले बाबूराम (60) खेती करते हैं। वह पत्नी रोशनी देवी (52) और बेटे महेंद्र (24) के साथ शहर के एक निजी अस्पताल में दवा लेने के लिए बाइक से आ रहे थे। गौहनिया चौराहा के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर लगने के बाद बाइक पर बैठी रोशनी देवी उछलकर सड़क पर गिरी और उनकी मौत हो गई, जबकि पति और बेटा घायल हो गए। यह देख भीड़ जमा हो गई। कार मौके पर ही छोड़कर उसका चालक भाग गया।

इसकी सूचना मिलने पर सुनगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। उधर, मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी की गई। कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। सूचना मिलने पर परिजन और परिचित भी आ गए। जिनका रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने कार्रवाई को गति देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कानूनी कार्रवाई के लिए मृतक के परिवार से तहरीर मांगी गई है। हाईवे पर हुए हादसे को लेकर भीड़ जुटी रही।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: तीन अगस्त से बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

 

संबंधित समाचार