हरदोई : वायरल वीडियो में बच्चों से सेवा करवाती दिखी शिक्षिका, हुई निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। शिक्षक हो या शिक्षिका, इनसे जुड़े मामले हर रोज़ सामने आते रहते हैं। कभी बच्चों की जानवरों की तरह पिटाई करना,या फिर उनसे बेगारी कराना। लाख टके का सवाल है कि क्या इस तरह के मामले शिक्षा महकमें को शर्मसार करने के लिए काफी नहीं है। इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल …

हरदोई, अमृत विचार। शिक्षक हो या शिक्षिका, इनसे जुड़े मामले हर रोज़ सामने आते रहते हैं। कभी बच्चों की जानवरों की तरह पिटाई करना,या फिर उनसे बेगारी कराना। लाख टके का सवाल है कि क्या इस तरह के मामले शिक्षा महकमें को शर्मसार करने के लिए काफी नहीं है।

इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षिका शाही अंदाज में स्कूल के बच्चों को पढ़ाना तो दूर,बल्कि उनसे गुलामी कराती दिखाई पड़ रहीं हैं। बीएसए वीपी सिंह ने शिक्षिका उर्मिला सिंह को निलंबित करते हुए इसकी जांच बीईओ बावन संजीव भारती को सौंपी है। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मामला बावन ब्लाक के इंग्लिश मीडियम स्कूल पोखरी का है। वीडियो में वहां तैनात शिक्षिका उर्मिला सिंह बिल्कुल शाही अंदाज में कुर्सी पर बैठी वहां पढ़ाई करने वाले बच्चों से हाथ दबवा रही हैं। वीडियो वायरल होते ही महकमें में खलबली मच गई। आए दिन इस तरह के मामलों के सामने आने से शिक्षा महकमे को एक बार फिर शर्मसार होना पड़ा है। इस बारे में बीएसए वीपी सिंह ने शिक्षिका उर्मिला सिंह को कुसूरवार मानते हुए उसे निलंबित कर दिया है। मामले की जांच बीईओ बावन संजीव भारती को सौंपी है।

यह भी पढ़ें –बस्ती : गर्भवती को नहीं मिली एम्बुलेंस, अस्पताल ले जाते ठेले पर हुई डिलीवरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा