बदायूं: बदमाशों के हौसले बुलंद, तमंचे की नोक पर व्यापारी से लुटे 83 हजार रुपये
बदायूं/ओरछी, अमृत विचार। बुधवार को देर शाम थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में साप्ताहिक नखाशे से लौट रहे चंदौसी निवासी पशु व्यापारी साजिद पुत्र यामीन से तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने लूट की। उनकी बाइक को ओवरटेक किया और कनपटी पर तमंचा रखकर 83 हजार रुपये लूटकर भाग गए। क्षेत्र में दहशत है। पशु व्यापारी …
बदायूं/ओरछी, अमृत विचार। बुधवार को देर शाम थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र में साप्ताहिक नखाशे से लौट रहे चंदौसी निवासी पशु व्यापारी साजिद पुत्र यामीन से तीन बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने लूट की। उनकी बाइक को ओवरटेक किया और कनपटी पर तमंचा रखकर 83 हजार रुपये लूटकर भाग गए। क्षेत्र में दहशत है। पशु व्यापारी ने लूट की तहरीर दी। पुलिस ने अपने हिसाब से पीड़ित पशु व्यापारी से रुपये गिरने की तहरीर लिखवा ली। रुपयों के लेनदेन और मारपीट की घटना बता रही है।
थाना फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव दूंदपुर में हर बुधवार को पशुओं का नखाशा लगता है। जहां दूरदराज से व्यापारी पशुओं की खरीदारी करने के लिए आते हैं। बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे पशु व्यापारी जिला संभल के थाना चंदौसी निवासी साजिद पुत्र यामीन अपने पशु बेचकर वापस लौट रहे थे कि आसफपुर-चंदौसी मार्ग पर स्थित गांव नगला जैत के पास एक देवस्थान के पास पीछे से आ रहे तीन बाइक सवारों ने ओवरटेक करके उनकी बाइक रोक ली।
साजिद की कनपटी पर असलाह टेक दिया। उनकी जेब से रुपये निकाल लिए। व्यापारी के अनुसार घटना को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक से चंदौसी की ओर भाग गए। पशु व्यापारी ने बताया कि पुलिस ने उनके तहरीर हटवा दी। और कहा कि जैसी वह बताएं वैसी तहरीर लिखकर दो।
आरोप लगाया कि कहो कि उनके रुपये लुटे नहीं हैं बल्कि कहीं गिर गए हैं। पशु व्यापारी से कहलवाते हुए पुलिसकर्मियों ने उनकी वीडियो बना ली। पुलिसकर्मियों द्वारा डराने और धमकाने का भी आरोप लगाया। बताया कि पुलिस ने दो दिन में रुपये वापस दिलाने का आश्वासन देकर चुप रहने की धमकी दी।
पशु व्यापारी रास्ते में किसी काम से रुका था। जेब पर हाथ गया तो रुपये गायब थे। तो वह लूट होने की कहानी बना रहा है। जांच के बाद पता चला कि वह अपने भाई के डर से लूट की बात कह रहा है। तहरीर मिली है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगा—चरण सिंह राणा, थाना प्रभारी फैजगंज बेहटा।
यह भी पढ़ें- बदायूं: जेल जाने के डर से फंदे पर झूला युवक, 22 जुलाई को पड़ोसी युवती ने लिखाई थी छेड़छाड़ की रिपोर्ट
