पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को प्रशिक्षण भी जरूरी : डॉ. सरिता नेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिल्कीपुर/अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु औषधीय विभाग द्वारा अश्व में नालबंदी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। आयोजन नाहेप परियोजना के सहयोग से किया गया। दिल्ली से आईं एक्सटेंशन एंड ट्रेनिंग ब्रुक इंडिया की टीम लीडर डॉ. सरिता नेगी …

मिल्कीपुर/अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रोद्योगिक विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय के पशु औषधीय विभाग द्वारा अश्व में नालबंदी विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हुआ। आयोजन नाहेप परियोजना के सहयोग से किया गया।

दिल्ली से आईं एक्सटेंशन एंड ट्रेनिंग ब्रुक इंडिया की टीम लीडर डॉ. सरिता नेगी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देना भी बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा की किसी भी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करने पर वो जिंदगी में असफल नहीं हो सकता है।

पशुपालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता आर.के जोशी ने कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह का आभार व्यक्त किया। डा. जोशी ने बताया कि घोड़ों में नाल लगाने व उनके अंदर होने वाली बीमारियों व उनके बचाव के बारे में छात्रों को प्रशिक्षित किया गया। पूर्व अधिष्ठाता हरनाम सिंह ने भी सम्बोधित किया।

नाहेप परियोजना के मुख्य अन्वेषक डा. डी नियोगी ने बताया छात्र-छात्राओं तीन गांवों में जाकर ट्रेनिंग भी दी गई।संचालन डा. सत्यव्रत सिंह व धन्यवाद डा. जेपी सिंह ने किया। आयोजक डा. नवीन कुमार सिंह व डा. मुकेश ने आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: युवतियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी: बेबी रानी मोर्य

संबंधित समाचार