कानपुर : रिपोर्ट न लिखने पर नगर निगम कर्मियों ने घेरा थाना, मेयर के पहुंचने पर दर्ज हुआ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम का प्रवर्तन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। बीते रोज अभियान में गए कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से निगम कर्मी खासे नाराज थे। गुरुवार को कर्मियों ने पहले तो निगम मुख्यालय पर हंगामा किया और ज्ञापन मेयर …

कानपुर, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर नगर निगम का प्रवर्तन विभाग लगातार अभियान चला रहा है। बीते रोज अभियान में गए कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई, जिसकी रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से निगम कर्मी खासे नाराज थे।

गुरुवार को कर्मियों ने पहले तो निगम मुख्यालय पर हंगामा किया और ज्ञापन मेयर प्रमिला पाण्डेय को सौंपा। इसके बाद काफी संख्या में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर नगर निगम कर्मियों ने कोतवाली थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। कोतवाली पहुंची मेयर ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें –1971 में पाकिस्तानी सेना के साथ सहयोग करने पर छह रजाकारों को बांग्लादेश ने सुनाई मौत की सजा

संबंधित समाचार