राष्ट्रपति को लेकर अमर्यादित टिप्पणी पर बोले सीएम योगी- कांग्रेस देशवासियों से माफी मांगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी को देश के संविधान और मातृशक्ति का अपमान करार देते हुए कहा है कि चौधरी को अपने बयान के लिये देशवासियों से माफी मांगना चाहिये। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को इस मामले …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की विवादित टिप्पणी को देश के संविधान और मातृशक्ति का अपमान करार देते हुए कहा है कि चौधरी को अपने बयान के लिये देशवासियों से माफी मांगना चाहिये।
मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को इस मामले में प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “देश की महामहिम राष्ट्रपति के प्रति कांग्रेस के सांसद की अभद्र टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।यह टिप्पणी भारत के संविधान का अपमान है। भारत की मातृशक्ति का भी अपमान है। गौरतलब है कि चौधरी ने कल एक खबरिया चैनल से बातचीत में राष्ट्रपति मुर्मू के बारे में एक बयान दिया था। भाजपा ने इस विवादित टिप्पणी को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद आसीन व्यक्ति के प्रति अपमानजनक बताया है।
योगी ने चौधरी की टिप्पणी को भारत की जनजाति समाज का भी अपमान बताते हुए कहा कि भारत के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर विराजमान राष्ट्रपति का यह अपमान है, साथ ही देश का भी एक प्रकार से अपमान है। उन्होंने कहा, “मैं इस अभद्र टिप्पणी के लिए कांग्रेस सांसद और कांग्रेस की निंदा करता हूं। अपने इस निंदनीय कृत्य के लिए उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। यह देश इस प्रकार की किसी भी टिप्पणी को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है। कांग्रेस पार्टी अपनी जवाबदेही से मुकर नहीं सकती है।”
यह भी पढ़ें:-इजराइल ने दंगाइयों से निपटने के लिए अपनाया सीएम योगी का तरीका, दी ऐसी सजा
