अलीगढ़ : कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन
अलीगढ़, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर की …
अलीगढ़, अमृत विचार। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया है। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव के नेतृत्व में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के खिलाफ महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने राष्ट्रपति को लेकर की गई टिप्पणी पर नाराजगी जताई। जिलाध्यक्ष सरिता माहेश्वरी, महानगर अध्यक्ष दया शर्मा की उपस्थिति में भाजपा महिला मोर्चा ने मार्च निकाला। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एक आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनते ही कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें आपत्तिजनक शब्दों से संबोधित किया था। राष्ट्रपति का अपमान देश बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान महामंत्री अनीता सिंह,महामंत्री कविता करमचंदानी,महामंत्री सुधा सिंह,उपाध्यक्ष मेघा चौबे,उमा सिंह,रीना राघव, यज्ञवती राजपूत,अलका अग्निहोत्री,नीतू पुंढीर,सुधा वार्ष्णेय, शोभा उपाध्याय, रमा शर्मा,सीमा शर्मा, रजनी पचौरी,उपासना शर्मा,तूलिका अग्रवाल,ज्योति पम्मी,मंजू राणा आदि मौजूद थीं।
यह भी पढ़ें –बदायूं: गन्ने के खेत में मिला महिला का सड़ा गला शव
