आजमगढ़ : आठ बंदियों पर केस दर्ज, पांच हजार में खरीदा था फोन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। आजमगढ़ जिला जेल में बंदियों तक मोबाइल फोन और मादक पदार्थ पहुंचने के मामले में आठ बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कारागार प्रशासन मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार को पहले ही निलंबित कर चुका है। जेल सूत्रों की माने तो जेल के अंदर सभी वस्तुओं के रेट …

आजमगढ़, अमृत विचार। आजमगढ़ जिला जेल में बंदियों तक मोबाइल फोन और मादक पदार्थ पहुंचने के मामले में आठ बंदियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कारागार प्रशासन मामले में जेलर, डिप्टी जेलर समेत चार को पहले ही निलंबित कर चुका है। जेल सूत्रों की माने तो जेल के अंदर सभी वस्तुओं के रेट निर्धारित हैं। जेल के अंदर पांच हजार में मोबाइल, 11सौ में सिम और 25 रुपये में बंदियों को गुटखा मिल रहा है। जेल प्रशासन ने राकेश राय, शेषधर यादव, मनीष सिंह, कमलेश, प्रकाश जायसवाल, अरविंद यादव और दो अज्ञात पर केस दर्ज कराया है।

दरअसल, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने जेल में 26 जुलाई को छापेमारी की थी। इस छापेमारी में 12 मोबाइल और चार्जर और 97 पुड़िया गांजा बरामद हुई थी। जिला प्रशासन ने आठ बंदियों के विरुद्ध जिले के सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जेल सूत्रों के अनुसार जेल में जो भी सामान जाता है, वह बैरक नंबर छह से होकर ही जाता है। जेल में सारा डिस्ट्रीब्यूशन का काम यहीं से होता है। इसमें जेल के अधिकारी से लेकर बंदी रक्षक तक सभी मिले रहते हैं। बता दें कि शासन ने आजमगढ़ जेल के जेलर रविंद्र सरोज, डिप्टी जेलर श्रीधर यादव और दो बंदी रक्षकों अजय वर्मा और आशुतोष सिंह को पहले ही निलंबित कर चुका है।

यह भी पढ़ें –प्रदेश में होगी 7500 खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना: केशव मौर्य

संबंधित समाचार