अयोध्या: बाइक की मांग पूरी ना होने पर पति ने पत्नी के साथ किया कुछ ऐसा, जानकर रह जाएंगे हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने की बात पर पत्नी से झगड़ा कर रहा पति ऐसा आगबबूला हुआ कि तेजधार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शव का पंचनामा करा …

अयोध्या। दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने की बात पर पत्नी से झगड़ा कर रहा पति ऐसा आगबबूला हुआ कि तेजधार हथियार से उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी पति फरार है। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शव का पंचनामा करा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला थाना खंडासा अंतर्गत ग्राम मटेरा का है। 35 साल रुबीना ने 1 वर्ष पूर्व बाबूलाल गुप्ता के साथ घर से भागकर शादी की थी। 1 वर्ष बाद जब वह गांव लौटे तो घरवाले उसे रहने से मना कर दिया, जिसकी शिकायत उसने थाना खंडासा में की, जिसके बाद पुलिस की सहायता से उसे घर में रखने दिया गया। 15 दिन पूर्व घर लौटे बाबूलाल गुप्ता का पत्नी रुबीना से अक्सर झगड़ा होने लगा। हमेशा वह रुबीना से अपने घरवालों से मोटरसाइकिल देने की मांग करते हुए प्रताड़ित करता था।

गुरुवार देर रात भी बाइक को ही लेकर झगड़ा हो रहा था। इस दौरान बाबूलाल ने धारदार हथियार से रुबीना पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही रात में ही एसपीआरए अतुल सोनकर व सीओ सत्येंद्र भूषण ने मामले की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह लगभग 8 बजे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा व सीओ सहित अन्य थाना क्षेत्रों के थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक रुबीना का मायका थाना कुमारगंज के अंतर्गत ग्राम उधरनपुर में है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें-बहराइच: दहेज हत्या के आरोपी पति व ससुर की जमानत अर्जी खारिज

संबंधित समाचार