बाराबंकी: नगर पंचायत में हुई बड़ी लापरवाही, सूख गए रोपित करने के लिए आए हजारों पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। हैदरगढ़ के नवीन मंडी परिसर में रोहित करने के लिए आए हजारों पौधे सूख गए है। जिसके चलते यहां पौधों की रोपाई भी नहीं हो पाई है। मंडी समिति की यह लापरवाही राज्य सरकार के पौधरोपण अभियान पर भारी पड़ सकती है। यहां एक मंडी के कर्मचारी के आवास के बगल पड़ी जमीन पर …

बाराबंकी। हैदरगढ़ के नवीन मंडी परिसर में रोहित करने के लिए आए हजारों पौधे सूख गए है। जिसके चलते यहां पौधों की रोपाई भी नहीं हो पाई है। मंडी समिति की यह लापरवाही राज्य सरकार के पौधरोपण अभियान पर भारी पड़ सकती है।

यहां एक मंडी के कर्मचारी के आवास के बगल पड़ी जमीन पर छायादार व फलदार पौधों को रखा गया था ताकि कोई इन्हें देख न सके। ये पौधों को वन विभाग हैदरगढ़ ने नवीन मंडी के कर्मचारियों को दिया था और परिसर में खाली पड़ी भूमि पर पौध रोपित करने को कहा था ताकि परिसर हरा-भरा बन सके। लेकिन मंडी परिषद के कर्मचारी ने मनमानी व लापरवाही की है और पौधों को परिसर में रोपित नहीं किया है।

अब सुख कर नष्ट हो गए

इन पौधों को कोई बाहरी व्यक्ति देख न ले इसलिए पौधों को मंडी परिसर के अंदर बने कर्मचारी के आवास के साइड में पड़ी भूमि पर रख दिया था जो पौधें जमीन पर रखें रखें सूख गए हैं तमाम पौधों की मिट्टी से भरी पन्नी की पिंडी वही पड़ी हुई है जो देखी जा सकती हैं। यहां पर करीब तीन हजार के आसपास पौधों रखें गए थे जो अब सुख कर नष्ट हो गए हैं।

यदि यह नवीन मंडी परिषद की पड़ी हुई भूमि पर पौधे मंडी के कर्मचारी द्वारा रोपित करवा दिए जाते तो नवीन मंडी परिसर के चारों तरफ हरियाली ही हरियाली हो जाती। इस संबंध में मंडी परिषद निरीक्षक हैदरगढ़ शिव गोविंद से जब वर्जन देने के लिए कहा गया तो वह टालमटोल करते रहे। इसके अलावा नगर पंचायत हैदरगढ़ के ईओ आवास में भी पौधे रखें रखें सूख गए हैं ईओ हैदरगढ़ अंकिता से वर्जन लेने के लिए फोन किया गया तो घंटी बजी पर वह फोन नहीं उठाया।

पढ़ें-गाजियाबाद में संपत्ति खरीदना हुआ महंगा, जमीनों के सर्किल रेट में हुई 22 फीसदी की बढ़ोतरी

संबंधित समाचार