CWG 2022: कॉमनवेल्थ में भारत की जबरदस्त शुरुआत, शिव थापा ने बॉक्सिंग में पाकिस्तानी बी सुलेमान को 5-0 से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बर्मिंघम। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जीत के साथ खाता खुल गया है। टेबल टेनिस के महिला ग्रुप-दो के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है और भारतीय बॉक्सर शिव थापा ने 65 किलो वेट कैटगिरी में पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच को 5-0 से हराकर अगले दौर में …

बर्मिंघम। 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का जीत के साथ खाता खुल गया है। टेबल टेनिस के महिला ग्रुप-दो के क्वालिफिकेशन राउंड में भारत ने साउथ अफ्रीका को 3-0 से हरा दिया है और भारतीय बॉक्सर शिव थापा ने 65 किलो वेट कैटगिरी में पाकिस्तानी बॉक्सर सुलेमान बलोच को 5-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन इंग्लैंड ने गोल्ड अपने नाम किया। ओलिंपिक चैंपियन एलेक्स यी ने ट्रायथलॉन में पहला गोल्ड जीता है।

टेबल टेनिस में भारत ने एक डबल्स और दो सिंगल्स मुकाबले जीत लिए हैं। सबसे पहले श्रीजा अकुला और रीत टेनिसन की भारतीय जोड़ी ने साउथ अफ्रीका की लैला एडवर्ड-दानिशा पटेल की जोड़ी को डबल्स मैच में 11-7, 11-7, 11-5 से हराते हुए बढ़त हासिल की। इसके बाद स्टार पैडलर मनिका बत्रा ने सिंगल्स में मुश्फिकुह कलाम को सीधे सेट में 11-5, 11- 3, 11-2 से हराया है। श्रीजा अकुला ने सिंगल्स मुकाबले में दानिशा जयवंत पटेल को 11-5, 11-3, 11-6 से हराया।

भारतीय बॉक्सर शिव का कमाल, पाकिस्तान के सुलेमान को हराया
भारत के बेहतरीन बॉक्सर शिव थापा ने पाकिस्तान के सुलेमान बलोच को 5-0 से हरा दिया। शिव पहले ही राउंड से सुलेमान पर भारी नजर आए और उन्होंने इसे आखिरी राउंड तक बरकरार रखा और जीत हासिल की।

भारत के स्विमर श्रीहरि नटराजन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
स्विमिंग में भारत को श्रीहरि नटराजन ने बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने मेन्स ग्रुप में 100 मीटर बैकस्ट्रोक के मुकाबले के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

इंग्लैंड के नाम रहा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला गोल्ड
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का पहला मेडल इंग्लैंड के नाम रहा। इंग्लैंड के एलेक्स यी ने ट्रायथलॉन में गोल्ड मेडल जीता

4000 मीटर टीम परस्यूट से बाहर हुए भारतीय साइकिलिस्ट
भारतीय साइकिलिस्ट पुरुषों की 4000 मीटर टीम परस्यूट के क्वालीफिकेशन राउंड में हारकर बाहर हो गए, जबकि न्यूज़ीलैंड ने प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। वेंकप्पा केंगलागुट्टी, दिनेश कुमार, अनंत नारायण एस एस और विश्वजीत सिंह की टीम छह प्रतियोगियों के आयोजन में 4:12.865 मिनट के समय के साथ छठे स्थान पर रही। न्यूज़ीलैंड 3:49.821 के समय के साथ शीर्ष पर रही, जबकि इंग्लैंड (3:50.796) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड स्वर्ण पदक मुकाबले में एक दूसरे का सामना करेंगी जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर रहने वाली वेल्स टीम से कांस्य पदक मुकाबले में भिड़ेगी।

लॉन बॉल में तानिया चौधरी 21-10 से हारीं
दूसरी ओर लॉन बॉल में भारत की तानिया चौधरी को पराजय झेलनी पड़ी है। उन्हें स्कॉटलैंड की डी हॉन्ग ने 21-10 से हराया। वहीं, राउंड-1 के टीम मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 23-21 से पराजित कर दिया है। पुरुष वर्ग में भारतीय टीम का मैच तीन घंटे बाद होगा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच जारी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया का सामना कर रही है। मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था। टॉस जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि विकेट अच्छा लग रहा है। हमने पिछले कुछ महीनों में कड़ी मेहनत की है। हम तीन स्पिनरों, दो मध्यम तेज गेंदबाजों, कीपर और बाकी बल्लेबाजों के साथ मैदान में उतरेंगे।

भारतीय महिला टीम – हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमाह रोड्रिगेज, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह और रेणुका ठाकुर।

 

पहले दिन 16 गोल्ड दांव पर
बर्मिंघम में चल रहे साल के सबसे बड़े इस स्पोर्ट्स मल्टी इवेंट के पहले दिन 16 गोल्ड दांव पर हैं। इनमें सबसे ज्यादा सात गोल्ड तो स्विमिंग से हैं। ट्रैक साइक्लिंग में छह, ट्रायथलॉन में दो और आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक में एक गोल्ड के लिए खिलाड़ियों के बीच होड़ होगी। इनके अलावा बैडमिंटन, बॉक्सिंग, महिला क्रिकेट, हॉकी, लॉन बॉल्स, टेबल टेनिस, नेटबॉल, स्क्वॉश जैसे खेलों के लीग मुकाबले खेले जाएंगे। 11 दिन चलने वाले इन गेम्स में 72 देशों के पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें 20 खेलों में 280 इवेंट्स होंगे। भारत का 213 सदस्यीय दल हिस्सा लेगा। इसमें 110 पुरुष और 103 महिला खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 Day 1 Schedule : कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानिए कितने खेलों में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

संबंधित समाचार