रायबरेली: भाजपा नेत्री अनिता श्रीवास्तव पर हमला, दर्ज कराई FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सदर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री ने खुद पर जानलेवा हमला किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार बताया कि रायबरेली सदर क्षेत्र से 2017 में भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ …

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सदर क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेत्री ने खुद पर जानलेवा हमला किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने शुक्रवार बताया कि रायबरेली सदर क्षेत्र से 2017 में भाजपा के टिकट से विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी भाजपा नेत्री अनिता श्रीवास्तव एडवोकेट ने खुद पर अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमले का आरोप लगाया है।

अनीता का कहना है कि चूंकि उनको गनर नही मुहैया कराए गए है इसलिए कल रात कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। हाल फिलहाल सदर कोतवाली से भाजपा नेत्री को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

भाजपा नेत्री के पति कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बीती रात अनीता जिला अस्पताल के जच्चा बच्चा वार्ड में भर्ती किसी परिचित को देखने गयी थी कि मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात हमलावरो ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और पत्थरों से उनकी फॉर्च्यूनर कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। अनिता ने एफआईआर में खुद पर फायरिंग का भी आरोप लगाया है। इस हमले में अनिता सुरक्षित रही।

पढ़ें-अयोध्या: बिना फिटनेस चल रही स्कूल की बस पलटी, 7 बच्चे घायल

संबंधित समाचार