बच्चे सा क्यूट दिखना बना मुसिबत, 27 साल के इस शख्स को नहीं मिल रही नौकरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति के रूप और शरीर में भी बदलाव आने लगते हैं। यही कारण है कि कोई भी व्यक्ति उम्र को लेकर काफी हद तक झूठ नहीं बोल सकता क्योंकि सामने वाले को उम्र का अंदाजा हो जाता है। लेकिन चीन के गुआंगडोंग प्रांत में रहने वाले एक माओ शेंग …

बीजिंग। अक्सर उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति के रूप और शरीर में भी बदलाव आने लगते हैं। यही कारण है कि कोई भी व्यक्ति उम्र को लेकर काफी हद तक झूठ नहीं बोल सकता क्योंकि सामने वाले को उम्र का अंदाजा हो जाता है। लेकिन चीन के गुआंगडोंग प्रांत में रहने वाले एक माओ शेंग के लिए उम्र से कम दिखना अभिशाप बन गया है। सोशल मीडिया पर 27 साल के एक युवक ने अपनी उम्र को हो रही परेशानी के बारे में बताया है।

उसने कहा है कि वह 27 साल का है लेकिन उसकी शक्ल में उसकी उम्र के हिसाब से बदलाव नहीं हुआ जिसकी वजह से कोई उसे नौकरी देने के लिए तैयार नहीं है। वह कई सालों से नौकरी की तलाश कर रहा है लेकिन हर कोई उसे 15 साल का लड़का समझकर भगा देता है। अपनी उम्र से छोटा दिखने के कारण इसको काम मिलने में काफी परेशानी आ रही है। माओ शेंग ने बताया कि मु्झे अपने बीमार पिता के लिए पैसों की सख्त जरूरत है। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए जब वह नौकरी की तलाश में लोगों से मिलता है तो उसे बच्चा समझ नौकरी देने से इंकार कर दिया जाता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया पर माओ शेंग की कहानी वायरल हो रही है। माओ शेंग का कहना है कि उम्र से कम दिखना ये लोगों के लिए आश्चर्यजनक होगा। लेकिन माओ लिए ये अभिशाप है। क्योंकि इस वजह से उनको काम नहीं मिल रहा है। माओ शेंग का कहना है कि जब भी वह नौकरी के लिए जाते है तो लोग उसको बाल मजदूर समझ लेते है और काम नहीं देते है। कोई भी बिना कागज देखे उनकी उम्र पर यकीन नहीं करता है। सोशल मीडिया पर भी उनके कई वीडियो वायरल हो रहे है।

ये भी पढ़ें:- बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर सिंह जल्द देंगे गुड न्यूज! शादी के छह साल बाद घर में गूंजेगी किलकारी

संबंधित समाचार