गोंडा: डाक बंगला के सामने चोरी के आरोप में रस्सी से बांधकर युवक को पीटा
गोंडा/करनैलगंज। चोरी के आरोप में एक युवक को दिनदहाड़े रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। घटना कोतवाली करनैलगंज से चंद कदम दूरी पर सरकारी डाक बंगला के सामने की है। शुक्रवार को कुछ लोग चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और एक लोडिंग वाहन में पीछे बैठाकर उसका दोनो हाथ बांधकर …
गोंडा/करनैलगंज। चोरी के आरोप में एक युवक को दिनदहाड़े रस्सी से बांधकर पिटाई की गई। घटना कोतवाली करनैलगंज से चंद कदम दूरी पर सरकारी डाक बंगला के सामने की है। शुक्रवार को कुछ लोग चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक को पकड़ लिया और एक लोडिंग वाहन में पीछे बैठाकर उसका दोनो हाथ बांधकर बंधक बनाया तथा उसकी पिटाई की गई।
घटना दिनदहाड़े की होने की वजह से तमाम लोग पहुंच गये और मूकदर्शक बनकर तमाशा देखते रहे। जबकि युवक बार बार कहता रहा कि उसने कोई चोरी नहीं की है। फिर भी लोग उसे छोड़ने को तैयार नही थे। करीब एक घण्टे तक खुलेआम दादागिरी का खुला खेल चलता रहा। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही है।
लोग बेखौफ होकर ऐसी घटना को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि इस मामले में कोई तहरीर मिलने से पुलिस ने इंकार किया है। कोतवाल करनैलगंज से वार्ता करने का प्रयास किया गया मगर उनके सीयूजी बन्द था। नगर पुलिस चौकी प्रभारी दिवाकर मिश्रा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। फिर भी यदि ऐसा है तो दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: सन हॉस्पिटल में घुस कर अज्ञात लोगों ने मालिक को पीटा
