बरेली: नोटिस के बाद भी नहीं आया एआरएम का कोई जबाव, आंदोलन करने को मजबूर होंगे रोडवेज कर्मचारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारियों के स्थानांतरण समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारी कई बार एआरएम को अवगत करा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। जिसको लेकर उन्होंने नोटिस भी लगाया था लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जबाव न मिलने पर कर्मचारियों में रोष है। अगर उनकी समस्या का …

बरेली, अमृत विचार। रोडवेज कर्मचारियों के स्थानांतरण समेत कई समस्याओं को लेकर कर्मचारी कई बार एआरएम को अवगत करा चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हुआ है। जिसको लेकर उन्होंने नोटिस भी लगाया था लेकिन अभी तक कोई सकारात्मक जबाव न मिलने पर कर्मचारियों में रोष है। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के शाखा मंत्री मुस्तुजाब वसी ने बताया कि अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का अनायास ही स्थानांतरण किया जा रहा है। जिस कारण काम प्रभावित हो रहा है। चालक अपने पैसे लगाकर बसों की मरम्मत करा रहे हैं। वर्कशॉप में कर्मचारी न होने से बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही है।

अपनी समस्याओं की अधिकारियों द्वारा अनदेखी करने पर आंदोलन नोटिस क्रम में कार्यशाला में मीटिग की गई। जिसकी अध्यक्षता करते हुए धारा सिंह ने बताया नोटिस को लेकर अभी तक एआरएम राजेश कुमार ने कोई संज्ञान नहीं लिया। जिस कारण वह लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस दौरान हरी शंकर, आरिफ मियां, उमर अली, सलमान खान, भूदेव शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, जाहिद खां आदि मौजूद रहे।

सरकार के नियमों को नहीं मानते अधिकारी
कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि रोडवेज के अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों को नहीं मानते हैं। सरकार ने आदेश कर रखा है कि 300 किलो मीटर की दूरी पर बस में दो चालक मौजूद रहेंगे लेकिन 600 किलो मीटर की दूरी तक के सफर में केवल एक ही चालक को लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- बरेली: कांवड़ यात्रा के दौरान जमकर बवाल, दूसरे समुदाय का कांवड़ियों पर शौच का पानी फेंकने का आरोप, रास्ता रोककर की पिटाई, कई थानों की पुलिस मौजूद

संबंधित समाचार