रामपुर : चोरी के माल के साथ दो गिरफ्तार, दो अवैध तमंचे और चार कारतूस बरामद
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। खंडिया गांव में 27 जुलाई को हुई बंद घर में लाखों की चोरी का खजुरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है। थाना खजुरिया पुलिस ने शुक्रवार को थाने के अंतर्गत बेगमाबाद गांव के तिराहे से दो संदिग्ध …
रामपुर/बिलासपुर, अमृत विचार। खंडिया गांव में 27 जुलाई को हुई बंद घर में लाखों की चोरी का खजुरिया पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया माल बरामद किया है।
थाना खजुरिया पुलिस ने शुक्रवार को थाने के अंतर्गत बेगमाबाद गांव के तिराहे से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दोनों के कब्जे से दो अवैध तमंचे व 4 कारतूसों की बरामदगी हुई।
सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने 27 जुलाई की रात खंडिया गांव में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पकड़े गए आरोपियों में बरेली जनपद के थाना शीशगढ़ के खमरिया का रहने वाला युनूस तथा जनपद के थाना भोट के तलाकपुर निवासी वाजिद बताया जाता है।पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर बांसखेड़ा गांव से आगे नदी के पुल के पास से लकड़ी के ढेरों में पन्नी से चोरी गया माल बरामद किया गया।
सीओ अरूण कुमार सिंह ने बताया कि खजुरिया पुलिस ने थानाध्यक्ष अमर सिंह के नेतृत्व में चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब ढाई लाख के जेवरात तथा 15 हजार की नगदी बरामद की है। इस सफलता पर एसपी द्वारा टीम को दस हजार रुपए के नाम से सम्मानित किया गया है।बता दें खजुरिया थानें के गांव खंडिया के रहने वाले अनीस अहमद के बंद घर में बीती 27 जुलाई की मध्यरात्रि चोरों ने घटना को अंजाम देते हुए नगदी समेत लाखों का माल समेटकर ले गए थें। पीड़ित मामले को लेकर अगले दिन थाने में तहरीर दी थी।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : जंगल में घास काटने गई महिला को कुत्तों ने नोंच खाया, गंभीर
