शाहजहांपुर: अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, पांच लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, शाहजहांपुर। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार रात करीब 11 बजे कैमुआ पुल के पास बीसलपुर रोड से अजयपाल,नैन सिंह, ओमेन्द्रपाल,रोहिताश कुमार, जतिन कुमार को 89 पेटी एवं 10 बोतल अंग्रेजी शराब चडीगढ़ मार्का के साथ गिरफ्तार …

अमृत विचार, शाहजहांपुर। निगोही थाना प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह और एसओजी प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरूवार रात करीब 11 बजे कैमुआ पुल के पास बीसलपुर रोड से अजयपाल,नैन सिंह, ओमेन्द्रपाल,रोहिताश कुमार, जतिन कुमार को 89 पेटी एवं 10 बोतल अंग्रेजी शराब चडीगढ़ मार्का के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए लोगों में अजयपाल, नैन सिंह बरेली के थाना बहेड़ी के गांव बासबोझ का रहने वाले हैं, जबकि ओमेन्द्रपाल गांव अबुपुरा जोखनपुर थाना बहेडी का, रोहिताश कुमार और जतिन कुमार मोहल्ला पटेलनगर जादुनगर थाना बहेड़ी बरेली के रहने वाले हैं। पूछताछ में बताया कि साहब यह शराब हम लोग उत्तराखण्ड के बाजपुर से लाए हैं तथा लाभ कमाने के उद्देश्य से ठेके के आस-पास बेच देते हैं आज भी हम इन दोनों गाडियों में शराब लादकर शाहजहांपुर बेचने के लिये ले जा रहे थे कि हमे पकड़ लिया गया।

बरामद दोनों गाडियों अल्टो कार व स्विफ्ट के कागजात नही दिखा सकने पर दोनों गाडियों को मौके पर ई-चालान एप द्वारा 207 एमवी एक्ट में सीज कर दिया गया।अभियुक्तगणों के खिलाफ धारा 420 भादवि व 60/62 एक्साइज एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

संबंधित समाचार