अमरोहा : गृह क्लेश के चलते छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घरेलू क्लेश के चलते छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बिना कानूनी कार्रवाई किये हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक के गांव में दोपहर छात्रा की लाश आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटकी हुई …

अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। घरेलू क्लेश के चलते छात्रा ने फांसी के फंदे पर लटकर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बिना कानूनी कार्रवाई किये हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

कोतवाली क्षेत्र के हल्का नंबर एक के गांव में दोपहर छात्रा की लाश आम के बाग में फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। ग्रामीणों की नजर जब पेड़ पर लटकती लाश पर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों की मदद से युवती को पेड़ से नीचे उतार लिया।

परिजन नगर के एक निजी चिकित्सक के पास भी युवती को लेकर आये। लेकिन डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया परिजनों ने चुपचाप बिना कार्रवाई किये हुए लाश का अंतिम संस्कार कर दिया। नगर के एक डिग्री कॉलेज में मृतका बीए की छात्रा थी। चर्चा है कि सुबह के समय मां ने किसी बात को पर उसे डांट दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठा लिया।

ये भी पढ़ें:- लखीमपुर-खीरी: वेंकटेश्वर ग्लोबल कंपनी ने बेलरायां चीनी मिल को लगाया 1 करोड़ 32 लाख का चूना

संबंधित समाचार