मंकीपॉक्स को लेकर राहत भरी खबर, देश में ठीक हुआ पहला मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कोरोना के बाद मंकीपॉक्स दुनिया के लिए दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी के रूप में उभर के सामने आई है। इस बीमारी ने भारत के साथ कई देशों को अपने चपेट में ले लिया है। भारत में भी इस वायरस से चार लोग संक्रमित हो गए हैं। लेकिन अब इस बीमारी को लेकर राहत …

नई दिल्ली। कोरोना के बाद मंकीपॉक्स दुनिया के लिए दूसरी सबसे खतरनाक बीमारी के रूप में उभर के सामने आई है। इस बीमारी ने भारत के साथ कई देशों को अपने चपेट में ले लिया है। भारत में भी इस वायरस से चार लोग संक्रमित हो गए हैं। लेकिन अब इस बीमारी को लेकर राहत की खबर सामने आई है। जहां मंकीपॉक्स से ग्रसित देश का पहला मरीज ठीक होकर अपने घर चला गया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की माने तो अब तक दुनिया में लगभग वायरस के 20 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हो गए हैं। केरल के स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने इस मामले में बताया कि इस बीमारी से संक्रमित पहले व्यक्ति की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है।

केरल में मिला था मंकीपॉक्स का पहला मरीज
विदेश से केरल में लौटे एक 35 साल के व्यक्ति में मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में व्यक्ति में मंकीपॉक्स संक्रमण की पुष्टि हुई थी। युवक तीन दिन पहले संयुक्त अरब अमीरत (UAE) से केरल के कोल्लम पहुंचा था।

इस वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर भारत
मंकीपॉक्स के खतरे को देखते हुए भारत सरकार अब बिल्कुल अलर्ट मोड में आ गई है। सरकार ने देश में मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए इसकी वैक्सीन को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। केंद्र सरकार ने मंकीपॉक्स की वैक्सीन बनाने के लिए टेंडर निकाला है। देश में वायरस के अब तक 5 मामले सामने आए हैं। हालांकि, भारत में इस वायरस से एक भी मौत की खबर अब तक सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र के राज्यपाल के बयान पर जयराम रमेश बोले- नाम कोश्यारी है पर बोलने में नहीं होशियारी

संबंधित समाचार