अमरोहा: दो दिन से लापता व्यक्ति का शव नाले में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। दो दिन से लापता व्यक्ति का शव शनिवार सुबह नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने के बाद शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है। रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव ईंट का रड़ा 52 वर्षीय …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। दो दिन से लापता व्यक्ति का शव शनिवार सुबह नाले में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या करने के बाद शव नाले में फेंकने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों में कोहराम मचा है।

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव ईंट का रड़ा 52 वर्षीय भरतराम परिवार के साथ शहर के मोहल्ला अतरपुरा में रहता है। 28 जुलाई की शाम तीन बजे वह दोस्त के साथ बाइक से पैतृक गांव ईंट का रड़ा गए थे। वहां से शाम को लौटते समय भरतराम की अपने बेटे पवन से फोन पर भी बात हुई। भरतराम ने कुछ देर बाद घर लौटने की बात कही। इसके बाद वह देर रात तक भी घर नहीं लौटे।

परिजनों ने भरतराम के दोस्त से उनकी जानकारी करते हुए सभी संभावित स्थानों पर तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह नेशनल हाईवे-9 के किनारे नाईपुरा के पास एक नाले में भरतराम का शव पड़ा मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। भरतराम के परिजन भी वहां पहुंच गए। शव की शिनाख्त करते हुए हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंकने का आरोप लगाया। सीओ अरुण कुमार ने भरतराम के परिजनों से जानकारी की।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : इमामबाड़ा किले से शुरू हुआ जरीह का जुलूस, या अली मौला की सदाओं से गूंजी फिजा

संबंधित समाचार