अयोध्या : सपा विधायक के नजदीकी पर युवती को झांसा देकर शोषण करने का केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर कोतवाली नगर में जिले के एक सपा विधायक के नजदीकी माने जाने वाले युवक पर शारीरिक शोषण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में आरोपी युवक के गोसाईगंज विधानसभा से सपा विधायक अभय …

अयोध्या, अमृत विचार। पड़ोसी जिले अंबेडकरनगर की रहने वाली एक युवती की तहरीर पर कोतवाली नगर में जिले के एक सपा विधायक के नजदीकी माने जाने वाले युवक पर शारीरिक शोषण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पीड़ित युवती ने अपनी तहरीर में आरोपी युवक के गोसाईगंज विधानसभा से सपा विधायक अभय सिंह के नजदीकी होने का जिक्र किया है।

कोतवाली नगर प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने तहरीर में इसका उल्लेख होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाका क्षेत्र के रहने वाले युवक सौरभ सिंह उर्फ डिंपल सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक आरोपी ने उससे फेसबुक से दोस्ती की और अपने घर में कमरा किराए पर दिया। आरोप है युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध स्थापित किया। उसके बाद गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। जब पीड़िता ने दबाव डाला तो पहले एक मंदिर फिर सुल्तानपुर के रजिस्ट्रार विवाह के यहां शादी की। इसके बाद लगातार शोषण करता रहा।

बताया जाता है कि करीब एक वर्ष पूर्व फेसबुक पर दोनों में दोस्ती हुई थी। कोतवाल ने बताया कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है। जैसे भी तथ्य सामने आएंगे कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि पीड़िता प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए यहां आई थीं इसी दौरान युवक के झांसे में आ गई।

यह भी पढ़ें –पीलीभीत: सड़कों पर रात के अंधेरे में तैयार हो रहे ‘अग्निवीर’, VIDEO वायरल

संबंधित समाचार