अमरोहा: पत्नी से अनबन के चलते ट्रक चालक ने की खुदकुशी
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। पत्नी की धमकियों से तंग आकर ट्रक चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी व रिश्तेदारों द्वारा दबाव बनाये जाने का वीडियो भी मरने से पहले ट्रक चालक ने वायरल कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव काला खेड़ा …
अमरोहा/ हसनपुर, अमृत विचार। पत्नी की धमकियों से तंग आकर ट्रक चालक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पत्नी व रिश्तेदारों द्वारा दबाव बनाये जाने का वीडियो भी मरने से पहले ट्रक चालक ने वायरल कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव काला खेड़ा निवासी साजिद पुत्र अकबर का पत्नी से किसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह विवाद हो गया था। इसके बाद पत्नी अपने मायके हसनपुर आ गई। साजिद ने गांव में जुमे की नमाज पढ़ने के बाद पत्नी से फोन पर बात की थी। उसके कुछ ही देर के बाद साजिद ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन ग्रामीणों के साथ उसे नगर के निजी चिकित्सक के पास ले गए।
लेकिन चिकित्सक ने उसे पाकबड़ा के अस्पताल में रेफर कर दिया। लेकिन चिकित्सकों ने साजिद (25) को देखते ही मृत घोषित कर दिया। साजिद ने मरने से पहले पत्नी सास, ससुर, ताई, ताऊ व दो सालियों पर परेशान कर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की धमकियां दिए जाने का वीडियो वायरल कर दिया। ट्रक चालक द्वारा मरने से पहले वायरल वीडियो को लोग देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपियों को दबोचा, अभियुक्तों के पास मिलीं 3 बाइकें
