बरेली: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली संकट, तीन दिन और होगी कटौती
बरेली, अमृत विचार। ट्रांसमिशन के सीबीगंज पावर हाउस का 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण क्षेत्रों के फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज के साथ ही शहरी क्षेत्र में सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला और सीबीगंज आदि क्षेत्रों के करीब 1.05 लाख उपभोक्ताओं के यहां 3 से 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन उपभोक्ताओं …
बरेली, अमृत विचार। ट्रांसमिशन के सीबीगंज पावर हाउस का 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने से ग्रामीण क्षेत्रों के फतेहगंज पश्चिमी और मीरगंज के साथ ही शहरी क्षेत्र में सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, किला और सीबीगंज आदि क्षेत्रों के करीब 1.05 लाख उपभोक्ताओं के यहां 3 से 8 घंटे की बिजली कटौती की जा रही है। इन उपभोक्ताओं को अभी तीन दिन और बिजली कटौती से जूझना होगा।
ट्रांसमिशन के सीबीगंज पावर हाउस का 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक जाने की वजह से पांच दिन से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली आपूर्ति 24 घंटे कराने में बिजली विभाग बेबस नजर आ रहा है। सीबीगंज के ट्रांसमिशन में रखा 63 एमवीए का ट्रांसफार्मर डैमेज होने की वजह से आंवला से आए नये ट्रांसफार्मर का छठवें दिन शनिवार को उसका फाउंडेशन सेट किया गया। अब तीन दिन तक ट्रांसफार्मर को बिजली आपूर्ति करने के लिए तैयार किया जाएगा। एक्सईएन ट्रांसमिशन एके गुप्ता ने बताया कि बिजली आपूर्ति के लिए ट्रांसफार्मर को तैयार करने में करीब तीन दिन का वक्त लगेगा। इससे बुधवार तक बिजली आपूर्ति उस ट्रांसफार्मर से बहाल हो पाएगी।
कुतुबखाना में पूरे दिन गुल रही बिजली
देहात के साथ शहर में भी बिजली व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गई है। लगातार हो रही बारिश भी बिजली आपूर्ति में बाधा बन रही है। शनिवार की सुबह सिविल लाइंस में साढ़े 8 बजे फ्लैश ओवर होने 2 घंटे से अधिक बिजली कटौती की गई। इससे लोगों को सुबह के समय बिजली नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ा।
वही कुतुबखाना उपकेंद्र में शनिवार को तीन बार फ्लैश ओवर होने से पूरे दिन बिजली कटौती से उपभोक्ता बेहाल हो गए। वहीं पुराना शहर, महानगर नगर कॉलोनी, डेलापीर, नवादा शेखान, कटरा चांद खां, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ, जगत पुर, किला आदि क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग होने से बिजली कटौती जारी रही।
यह भी पढ़ें- बरेली: DIOS की स्कूलों को चेतावनी, बोर्ड परीक्षा में 50% से कम रिजल्ट देने पर होगी कार्रवाई
