लखनऊ : बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर पर बोले अखिलेश, कहा- महंगाई पर बहाना बनाने की दी जायेगी ट्रेनिंग
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के चित्रकूट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शायद इसमें भ्रष्टाचार को छुपाने और महंगाई पर बहाना बहाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने 2024 में होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनजर इस …
लखनऊ, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के चित्रकूट में चल रहे प्रशिक्षण शिविर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि शायद इसमें भ्रष्टाचार को छुपाने और महंगाई पर बहाना बहाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी ने 2024 में होने जा रहे आम चुनाव के मद्देनजर इस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया है जिसमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
अखिलेश ने इस प्रशिक्षण शिविर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, ‘सुना है चित्रकूट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर चल रहा है, शायद इसमें भ्रष्टाचार व ट्रांसफ़र-पोस्टिंग की धांधली को छुपाने, रूठों को मनाने, बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, टूटते बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे व महंगाई पर बहाने बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे भाजपाई जनता का सामना तो कर सकें’
यह भी पढ़ें –बरेली: एक लाख से अधिक उपभोक्ताओं पर बिजली संकट, तीन दिन और होगी कटौती
