लखनऊ : बुनकरों को बीमा के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत, मिलेगी सहायता
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार ने बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा देने की सामूहिक बीमा योजना के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सामूहिक बीमा योजना से वर्तमान वित्तीय वर्ष में दस हजार हथकरघा बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है। अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग डॉ नवनीत सहगल ने बताया प्रदेश …
लखनऊ, अमृत विचार। राज्य सरकार ने बुनकरों को सामाजिक सुरक्षा देने की सामूहिक बीमा योजना के लिए 15 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। सामूहिक बीमा योजना से वर्तमान वित्तीय वर्ष में दस हजार हथकरघा बुनकरों को लाभान्वित करने का लक्ष्य है।
अपर मुख्य सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग डॉ नवनीत सहगल ने बताया प्रदेश में बुनकरों को सामूहिक बीमा योजना के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना व परिवर्तित महात्मा गांधी बुनकर बीमा योजानाएं संचालित हैं। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हथकरघा बुनकरों को स्वाभाविक/दुर्घटना में मृत्यु व पूर्ण अपंगता पर दो लाख रुपये बीमा राशि दी जाती है। आंशिक निशक्त होने की दशा में एक लाख रुपये बीमा देने का प्रावधान है।
यह भी पढ़ें –लखनऊ : सामने आये कोरोना के 631 नये मामले, दो की मौत
