लखनऊ : मुख्य सचिव ने किया काशी व कैंट स्टेशन का निरीक्षण, विकास कार्यों की ली जानकारी
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश शासन व रेलवे के आपसी सामंजस्य से संपूर्ण किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने काशी व कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया । उन्होंने इस दौरान स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली । काशी स्टेशन पर पहुंचकर प्रस्तावित इंटर …
लखनऊ, अमृत विचार । उत्तर प्रदेश शासन व रेलवे के आपसी सामंजस्य से संपूर्ण किए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर शनिवार को मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने काशी व कैंट स्टेशन का निरीक्षण किया । उन्होंने इस दौरान स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यो की जानकारी ली । काशी स्टेशन पर पहुंचकर प्रस्तावित इंटर मॉडल स्टेशन बनाने की दिशा में चल रहे कार्यों को परखा।
कैंट स्टेशन पर प्रस्तावित रोप-वे के लिए मुख्य परिसर में चिन्हित भूमि को देखा व संबंधित अधिकारियों को सुझाव दिया। निरीक्षण कार्यक्रम में मुख्य सचिव के साथ सदस्य (इंफ्रा.) रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सुधांशु शर्मा उनके साथ आए हुए अन्य अधिकारी, मण्डल रेल प्रबंधक लखनऊ सुरेश कुमार सपरा,मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के पश्चचात मुख्य सचिव ने रेल अधिकारियों के साथ बैठक की । शासन व रेल प्रशासन के आपसी सामंजस्य से निर्मित किए जाने वाले रोप वे व पूर्ण किए जाने वाले रेल निर्माण कार्यों के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की और निर्धारित समय में कार्यो को पूरा करने पर जोर दिया । उन्होंने शासन की ओर से रेलवे को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
वाराणसी आगमन के दौरान सदस्य (इंफ्रा.)रेलवे बोर्ड सुधांशु शर्मा ने भी कैंट स्टेशन पर निर्माणाधीन विकास कार्यों को देखा और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार का विकास कार्य,स्टेशन पर निर्माणाधीन री मॉडलिंग की योजना सहित अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली । वापसी में सदस्य (इंफ्रा.)ने वाराणसी से चलकर वाराणसी-प्रतापगढ़-लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुये रेलपथ की संरक्षा की जानकारी ली । उन्होंने संरक्षित समयबद्ध रेल संचालन पर विशेष बल देते हुए रेल प्रणाली को बेहतर करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें –बरेली: कांवड़ियों के मंदिर पहुंचने वाले मार्ग को बनाने में जिम्मेदार बेपरवाह
