हरदोई: रोडवेज बस और कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर, एक की मौत, नौ घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। देर रात शाहाबाद पाली मार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई और नौ कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में प्रभारी …

हरदोई। देर रात शाहाबाद पाली मार्ग पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कांवड़ियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार एक कांवरिया की मौके पर ही मौत हो गई और नौ कांवड़िए गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र मौके पर पहुंचे घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सीएससी भिजवाया गया । एसडीएम धीरेंद्र कुमार, श्रीवास्तव क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार सीएचसी पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया तथा घायल कांवरियों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला लोथू से कांवरियों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पांचाल घाट फर्रुखाबाद जल भरने के लिए जा रही थी। ट्रैक्टर ट्राली शाहाबाद पाली मार्ग पर गहोरा गांव के निकट पहुंची वैसे ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार जलालाबाद फर्रुखाबाद मार्ग की रोडवेज बस ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर ट्राली पर सवार कांवरिया अंकित गुप्ता 20 वर्ष पुत्र रामसेवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अंशुल पुत्र राम कृष्ण, धनवीर पुत्र बालेस्टर, बृजेश पुत्र बलबीर, सनी पुत्र नीरज, राजा पुत्र देवेश सिंह, शेखर पुत्र मुकेश, अर्जुन पुत्र सुवालाल, प्रदीप पुत्र खेमकरण, विजय पुत्र सुवालाल आदि गंभीर रूप से घायल हो गए ।

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्र फोर्स बल के साथ मौके पर पहुंचे और समस्त घायलों को सीएचसी भिजवाया। इधर सीएचसी में एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी हेमंत उपाध्याय पहुंचे और घायल कांवरियों का हालचाल लिया तथा डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

पढ़ें-गोरखपुर: मोहर्रम की पहली तारीख आज, नए इस्लामी साल का आगाज

संबंधित समाचार