अयोध्या: बच्चों की पिटाई करने वाला अध्यापक निलंबित, बीएससी ने दिए आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। बच्चों को पीटने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने तारुन ब्लाक स्थित कंपोजिट विद्यालय तकमीनगंज के अध्यापक संजीव कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्हें विद्यालय से हटाकर ब्लॉक संसाधन केंद्र तारुन पर सम्बद्ध कर दिया गया है। विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 के तीन छात्रों के …

अयोध्या। बच्चों को पीटने के आरोप में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने तारुन ब्लाक स्थित कंपोजिट विद्यालय तकमीनगंज के अध्यापक संजीव कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया है। उन्हें विद्यालय से हटाकर ब्लॉक संसाधन केंद्र तारुन पर सम्बद्ध कर दिया गया है।

विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा 6 के तीन छात्रों के अभिभावकों द्वारा अध्यापक पर बच्चों को मारने-पीटने का आरोप लगाया गया था। अभिभावक ने साक्ष्य के तौर फोटो के साथ लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। बीएसए ने इसे गंभीरता से लिया।उन्होंने बताया राइट-टू-एजुकेशन के तहत 14 वर्ष तक के बच्चों को मारने-पीटने पर रोक लगाई गई है। ऐसे छह से 14 वर्ष के बच्चों को शारीरिक दंड देना मौलिक अधिकार का हनन है।

बच्चों की पिटाई करने, बच्चों व अभिभावकों के साथ अच्छा व्यवहार न करने के आरोप में प्रथम दृृष्टया अध्यापक संजीव कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं पूरे प्रकरण के लिए उन्होंने तीन सदस्यीय समिति भी गठित कर दी है। समिति से यथाशीघ्र जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

बीएससी के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी तारुन ने स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित सभी कार्यरत 9 शिक्षक एवं शिक्षामित्र का लिखित बयान लिया। शीघ्र ही जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंपी जायेगी। वहीं आरोपी शिक्षक ने लिखित बयान दिया है।

पढ़ें-CWG 2022 : कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन क्रिकेट के मैदान पर भिड़ेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें पूरा शेड्यूल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज