एडीजी जोन पहुंचे अयोध्या, परीक्षार्थियों के लिए दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री के आगमन को और सावन झूला मेला को लेकर अयोध्या की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा भी अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां पहुंचे श्री शर्मा ने बताया कि सावन झूला मेला को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर लीं गई थी। उन्होंने बताया कि …

अयोध्या। मुख्यमंत्री के आगमन को और सावन झूला मेला को लेकर अयोध्या की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसे लेकर एडीजी जोन बृजभूषण शर्मा भी अयोध्या पहुंच गए हैं। यहां पहुंचे श्री शर्मा ने बताया कि सावन झूला मेला को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां पूरी कर लीं गई थी। उन्होंने बताया कि रविवार को ही लेखपाल परीक्षा है इसे लेकर भी सर्विलांस से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए निर्देश दिए गए हैं। उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सावन झूला मेला को लेकर पीएसी और पैरामेडिकल फोर्स तैनात कर दी गई है। बाहर से करीब 1200 सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अतिरिक्त फोर्स भी तैनात की गई है।

उन्होंने कहा कि वीआईपी दौरे को लेकर श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो इसका ध्यान रखा जा रहा है। मेला परिक्षेत्र मणि पर्वत पर भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एडीजी जोन मेला क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लेगें।

पढ़ें-अमृत महोत्सव जन आंदोलन का रुप ले रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार