बाराबंकी: एक पुलिस उपाधीक्षक सहित 11 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत्त
बाराबंकी। जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक सहित 11 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में ससम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में 01 पुलिस उपाधीक्षक, 02 निरीक्षक, 06 उप निरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी शामिल हैं। इस अवसर पर रिजर्व पुलिस …
बाराबंकी। जिले में तैनात एक पुलिस उपाधीक्षक सहित 11 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी रविवार को सेवानिवृत्त हो गए। इन सभी को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम में ससम्मान विदाई दी गई। सेवानिवृत्त होने वालों में 01 पुलिस उपाधीक्षक, 02 निरीक्षक, 06 उप निरीक्षक, 02 मुख्य आरक्षी शामिल हैं।
इस अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन्स बाराबंकी स्थित सभागार में विदाई समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा सेवानिवृत्त हुए पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार दुबे, निरीक्षक आनन्द कुमार, निरीक्षक भगवती प्रसाद यादव, उप निरीक्षक लाल सिंह, उप निरीक्षक इन्द्रपाल सिंह, उप निरीक्षक राकेश कुमार,उप निरीक्षक हृदयेश कुमार,
उप निरीक्षक मु मुईन, उप निरीक्षक कमल किशोर सिंह, मुख्य आरक्षी मान सिंह यादव, मुख्य आरक्षी श्रीमती सरला देवी को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर ससम्मान विदाई दी गयी विदाई कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी पूर्णेन्दु सिंह व अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
पढ़ें-महाराष्ट्र लिंचिंग मामले में एक पुलिसकर्मी बर्खास्त, दो अन्य हुए सेवानिवृत्त
