प्रयागराज : नौकरी का झांसा देकर युवक से हजारों ठगे
प्रयागराज, अमृत विचार। प्राइवेट कंपनी में नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक का बैंक खाता खाली कर दिया है। रेलवे कॉलोनी, प्रयाग निवासी राजू ने ठगी के शिकार होने के बाद कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक साइबर ठग ने कॉल करके एक कार …
प्रयागराज, अमृत विचार। प्राइवेट कंपनी में नौकरी का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक का बैंक खाता खाली कर दिया है। रेलवे कॉलोनी, प्रयाग निवासी राजू ने ठगी के शिकार होने के बाद कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि एक साइबर ठग ने कॉल करके एक कार की कंपनी में नौकरी का झांसा दिया। पहले रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 500 रुपये जमा कराया। इसके बाद फिर कोई न कोई शुल्क के नाम पर उसका बैंक खाता खाली करा दिया। इस मामले में पीड़ित को कुल 56 हजार रुपये की चपत लगी है। ठगी के मामले को दर्ज कर पुलिस कार्रवाई करने में जुट गयी है।
यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: एसएसपी ने तिलक लगाकर कांवड़ियों का किया स्वागत
