रायबरेली : महिला को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाले सिपाही पर मुकदमा, 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली, अमृत विचार । फेसबुक पर महिला के साथ दोस्ती फिर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर रायबरेली में तैनात सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें पीड़िता को धमकाने में आठ अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है । जिसमे एसपी ने आठ …

रायबरेली, अमृत विचार । फेसबुक पर महिला के साथ दोस्ती फिर अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर रायबरेली में तैनात सिपाही के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें पीड़िता को धमकाने में आठ अन्य पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है । जिसमे एसपी ने आठ पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है।

बिजनौर की रहने वाली विवाहित महिला का आरोप है कि रायबरेली के गुरूबक्सगंज थाने में तैनात सिपाही केशव प्रसाद से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद सिपाही ने उसे अपने जाल में फंसा कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया ,और वीडियो डिलीट करने के लिए महिला को इधर उधर घुमाता रहा।महिला का आरोप है कि सिपाही ने उसके घर पहुंच कर उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पीड़िता पूर्व में रायबरेली पहुंचकर एसपी से मिलकर आपबीती बता चुकी है। जिसमे मामले की जांच सीओ लालगंज को सौंपी गई थी ।

सीओ की जांच में आरोपित को निर्दोष बताया गया था। इस बीच पीड़िता गुरबक्शगंज थाना प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पहुंची थी ,तो वहां तैनात तीन महिला सिपाहियों समेत पांच अन्य सिपाहियों ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकाकर थाने से भगा दिया था। परेशान होकर पीड़िता ने बिजनौर के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था ,जिस पर न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करके विवेचना का आदेश दिया है ।अब न्यायालय के आदेश पर रायबरेली के नौ सिपाहियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है । जिसमें मुख्य आरोपी समेत कुल आठ नामजद और एक अज्ञात सिपाही हैं।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद रविवार को पुलिस अधीक्षक ने गुरबक्श गंज थाने में तैनात मुख्य आरोपी सिपाही केशव सिंह , धमकाने के आरोपित सिपाहियों रवि सिंह , शक्ति सिंह , गोविंद त्रिपाठी , नेहा , प्रीति शुक्ला और चांद वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया है ।जबकि एक अन्य अज्ञात सिपाही की पहचान की जा रही है। पूरे प्रकरण में जांच के लिए एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव को निर्देशित किया गया है

यह भी पढ़ें –पंतनगर के पास सड़क हादसे में हरदोई निवासी युवक की मौत

संबंधित समाचार