शाहजहांपुर: जेल में महिला और पुरुष बंदी तैयार कर रहे तिरंगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के लिए घर-घर झंडे बनाने का काम चल रहा है। वहीं इस अभियान का हिस्सा जिला जेल के महिला और पुरुष बंदी भी बन गए हैं। जेल बंदियों की भावनाओं को देखते हुए कारागार प्रशासन उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है। जेल अधीक्षक …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान के लिए घर-घर झंडे बनाने का काम चल रहा है। वहीं इस अभियान का हिस्सा जिला जेल के महिला और पुरुष बंदी भी बन गए हैं। जेल बंदियों की भावनाओं को देखते हुए कारागार प्रशासन उन्हें पूरा सहयोग कर रहा है। जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने बताया कि जेल में सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र है। हर घर तिरंगा अभियान को शान व भव्य रूप से मनाने के लिए बंदियों को जोड़ा जा रहा है।

तिरंगे बनाने में महिला और पुरुष बंदियों को लगाया गया है। 6500 तिरंगे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवश्यकतानुसार और अधिक तिरंगे तैयार करने के लिए बंदी तैयार हैं। जेल में कैदी उत्साह से तिरंगे तैयार कर रहे हैं। वह अपने हाथ से तिरंगा तैयार कर गर्व महसूस कर रहे हैं कि भले हम जेल में हैं, लेकिन देशभक्ति की भावना हमारे अंदर भी धधक रही है।

महिला बंदियों के बच्चे भी उनके साथ तिरंगे तैयार करने में हाथ बंटा रहे हैं। महिला व पुरुष कैदियों द्वारा तैयार तिरंगे सभी अधिकारियों व स्टाफ तथा सभी 1600 से अधिक बंदियों को उपलब्ध कराए जायेंगे तथा प्रशासन व जनसामान्य को भी निशुल्क भेंट किए जायेंगे।

ये भी पढ़ें – शाहजहांपुर: खुटार हाईवे बन गया तालाब, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

संबंधित समाचार