बरेली: नैनीताल बैंक ने पौधरोपण कर मनाया 101वां स्थापना दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल बैंक ने अपना 101वां स्थापना दिवस पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मनाया। बैंक प्रबंधक निशा कामथ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए और उन्हें पेड़-पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही। महानगर कालोनी के पास एक बैंक्वट हाल …

बरेली, अमृत विचार। नैनीताल बैंक ने अपना 101वां स्थापना दिवस पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ मनाया। बैंक प्रबंधक निशा कामथ ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को तुलसी के पौधे भेंट किए और उन्हें पेड़-पौधों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की बात कही।

महानगर कालोनी के पास एक बैंक्वट हाल में प्रभात नगर शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का आरंभ बैंक के विशिष्ट ग्राहक बृजेश बहादुर, राज तिलक, अखिलेश चंद्र सक्सेना, बैंक के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट (रिटायर) एस सी शुक्ला, सुनील सिंघल एवं प्रभात नगर शाखा प्रबंधक निशा कामथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर अंकित भट्ट ने बताया कि 31 जुलाई,1922 को भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के संरक्षण में कुमाऊं के प्रतिष्ठित नागरिकों द्वारा नैनीताल बैंक की स्थापना की गई।

आज बैंक अपनी 165 शाखाओं के साथ उत्तर भारत के 5 राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली हरियाणा व राजस्थान में अपनी सेवाएं दे रहा है। शाखा प्रबंधक निशा कामथ ने बताया कि बैंक के 101वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में कर्मचारियों द्वारा निरंकारी भवन में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अमरेश कुमार, अवधेश सिंह , रुचि तिवारी, लता आचार्या, राजीव अग्रवाल, ज्योति अरोड़ा आदि कर्मचारियों के साथ अन्य सम्मानित ग्राहक भी मौजूद रहे। मौजूद ग्राहकों ने नैनीताल बैंक द्वारा प्रदत्त सेवाओं पर संतोष व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें- बरेली: थार मालिकों ने रैली निकाल दिया हर घर तिरंगा लगाने का संदेश

 

संबंधित समाचार