सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, अब 34 प्रतिशत हुआ महंगाई भत्ता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा कर 34 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा कि इस निर्णय से राज्य शासन पर 625 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। उन्होंने …

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने सोमवार को प्रदेश के साढ़े सात लाख सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ा कर 34 प्रतिशत करने का ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बयान में कहा कि इस निर्णय से राज्य शासन पर 625 करोड़ रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जो वर्तमान में 31 प्रतिशत है, उसे तीन प्रतिशत बढ़ाकर 34 प्रतिशत किया जा रहा है। अब प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता केन्द्र सरकार के शासकीय कर्मचारियों के बराबर हो जायेगा’’

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी ने किया सात जिले बनाने का ऐलान, कैबिनेट में भी होगा बड़ा फेरबदल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज