पैसा ही पैसा: आ गया GST Collection का आंकड़ा, आंकड़े जान कर चौंक जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई 2022 में जीएसटी संग्रह ₹1,48,995 करोड़ हुआ जो जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। यह जुलाई 2021 के जीएसटी संग्रह ₹1,16,393 करोड़ से 28% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹25,751 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹32,807 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹79,518 करोड़ …

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के मुताबिक, जुलाई 2022 में जीएसटी संग्रह ₹1,48,995 करोड़ हुआ जो जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक संग्रह है। यह जुलाई 2021 के जीएसटी संग्रह ₹1,16,393 करोड़ से 28% अधिक है। इसमें से केंद्र-जीएसटी में ₹25,751 करोड़, राज्य-जीएसटी में ₹32,807 करोड़, इंटीग्रेटेड-जीएसटी में ₹79,518 करोड़ और सेस में ₹10,920 करोड़ मिले।

जुलाई 2022 में सकल जीएसटी राजस्व संकलन 1,48,995 करोड़ रुपये है, जिसमें जीएसटी 25,751 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 32,807 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 79,518 करोड़ रुपये है (इसमें आयातित माल पर 41,420 करोड़ रुपये सहित) और उपकर 10,920 करोड़ रुपये (आयातित माल पर 995 करोड़ रुपये सहित) है। यह जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का दूसरा सर्वाधिक राजस्व है।

सरकार ने आईजीएसटी से सीजीएसटी में 32,365 करोड़ रुपये और एसजीएसटी में 26,774 करोड़ रुपये समायोजित कर दिये हैं। जुलाई 2022 के मद्देनजर नियमित समायोजन के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के मद में 58,116 करोड़ रुपये और एसजीएसटी के मद में 59,581 करोड़ रुपये है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001ZVUW.png

पिछले वर्ष इसी माह के 1,16,393 करोड़ के प्राप्त जीएसटी राजस्व की तुलना में इस बार का राजस्व 28 प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष के इसी महिने में इन्हीं स्रोतों से प्राप्त राजस्व की तुलना में जुलाई 2022 के दौरान, माल के आयात से प्राप्त होने वाला राजस्व 48 प्रतिशत अधिक तथा स्वदेशी लेने से प्राप्त होने वाला राजस्व (सेवाओं के आयात सहित) 22 प्रतिशत अधिक है।

अब लगातार पांच महिनों से मासिक जीएसटी राजस्व 1.4 लाख करोड़ रुपये से अधिक दर्ज किया गया। इस तरह हर महिने उसमें सतत बढ़ोतरी होती रही। पिछले वर्ष के इसी समय की तुलना में जुलाई 2022 तक जीएसटी राजस्व की बढ़ोतरी 35 प्रतिशत अधिक रही, जिससे पता चलता है कि उसमें तेजी कायम थी। इससे साफ पता चलता है कि परिषद ने पूर्व में बेहतर कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के जो विभिन्न उपाय किये थे, यह उसी का परिणाम है। बेहतर तौर-तरीके के साथ आर्थिक बहाली का भी जीएसटी राजस्वों पर सकारात्मक प्रभाव पड़। जून 2022 के दौरान 7.45 करोड़ ई-वे बिल बनाये गये, जो मई 2022 की तुलना में थोड़ा सा अधिक हैं।

नीचे दी गई तालिका से वर्तमान वर्ष के दौरान मासिक सकल जीएसटी राजस्वों के रुझान का पता चलता है। तालिका में जुलाई 2021 की तुलना में जुलाई 2022 के दौरान हर राज्य द्वारा संकलित जीएसटी के राज्यवार आंकड़े दर्शाये गये हैं।

 

ये भी पढ़ें : आज से सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, जानिए अब कितने रुपए में मिलेगा

संबंधित समाचार